फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देखभाल व पोषण के दम पर 3,810 ने दी टीबी को मात

Wed, 23 Aug 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इलाज के साथ उचित पोषण व सहानुभूति मिलने से टीबी मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। बेहतर देखभाल से 10 महीने में 3,810 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। इससे जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने की मुहिम को रफ्तार मिल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुफ्त बनाने के सपने को साकार करने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इस मुहिम में अधिकारियों के अलावा सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग भी सहयोग को आगे आ रहे हैं। मरीजों को गोद लेकर उनकी बेहतर देखभाल करने से वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। अक्तूबर 2022 से मई 2023 तक 4335 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई, जिसमें इलाज व बेहतर देखभाल से 3810 मरीज क्षय रोग को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारी, व्यापारी, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के 56 लोगों ने मिलकर 919 मरीजों को गोद लिया। इन मरीजों को हर माह दलिया, भुना चना, गुड़, सोयाबीन व प्रोटीन पाउडर दिया जा रहा है।
क्षयरोग अधिकारी डॉ. जयगोविंद का कहना है कि इलाज व पोषण से कम समय में टीबी को हराया जा सकता है। अधिक समय से खांसी आने या अन्य परेशानी होने पर टीबी की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें