फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान

Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
विज्ञापन
सम्मानित किए गए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के 37 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ ने  सम्मानित किया। वर्ष 2015 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवार्ड सोनम आनंद को एवं एक्टिव पार्टिशिपेशन अवार्ड बसंत गुप्ता को दिया गया है। आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस अवार्ड जयनेंद्र प्रताप सिंह को तथा सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का अवार्ड आदित्य राज को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


बलरामपुर ताइक्वांडो संघ ने रविवार को एमएलके महाविद्यालय के सभागार में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वन निगम के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू ने किया।

बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह ने मुख्य अतिथि सलिल सिंह टीटू एवं विशिष्ट अतिथि डा. नरेन्द्र कुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी कृष्ण कुमार पाल, रवि प्रताप शर्मा, दिव्या शुक्ला, शिवांगी गिरि, संदीपिका रावत, दीपाली पांडेय, बसंत गुप्ता व विशाल को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ी जितेन्द्र नाथ पांडेय, उपतिश सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश, स्वपनिल श्रीवास्तव, विवेक शील गौतम, अभिजीत पांडेय, शिवानी गौतम, वैष्णवी यादव, महक मिश्रा, प्रेरणा सिद्धार्थ, प्रगति यादव व जिशान वशी भी सम्मानित किए गए।

इस दौरान आधिकारिक प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने पर रामभवन, सौम्या, तूलिका, सुप्रिया यादव, अवंतिका श्रीवास्तव, सृष्टि यादव व विजय प्रकाश के साथ-साथ आधिकारिक प्रतियोगिताओं के अन्य सफल प्रतिभागी मनीष बघेल, मोहम्मद शादाब हुसैन, भव्या मिश्रा, बलवीर यादव, आयुषि वर्मा, दिव्या गिरि व इस्तेखार अहमद को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के माता पिता को भी समारोह में स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, आजाद सिंह, शाबान अली, परमजीत सिंह, आलोक अग्रवाल, डा. अब्दुल कय्यूम, सुधीर सिंह, हेमंत जायसवाल, शहाबुद्दीन, गीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें