फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3.25 लाख लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर

Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की सवा तीन लाख महिलाओं को दीपावली पर मुफ्त रसोई सिलिंडर का तोहफा मिलेगा। शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद जिला पूर्ति कार्यालय ने लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपये सब्सिडी दी जाती है, शेष धनराशि को इस बार राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। मुफ्त सिलेंडर का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाकर केवाईसी कराना अनिवार्य है। साईं गैस एजेंसी के प्रोपराइटर शिवम मिश्र ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस रिफलिंग कराने के बाद उनके लिंकअप खाते में सब्सिडी की धनराशि पहुंच जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई, उनके खाते में धनराशि नहीं पहुंचेगी। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि अपने सभी उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरी कर लें, जिससे मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें