गोंडा। कृषि, गन्ना एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 32 उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की गई। अधिकारियों ने उर्वरकों के भंडारण, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक की उपलब्धता, रेट सूची एवं लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला या नमूने फेल पाए गए तो संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)