सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण
कटरा बाजार (गोंडा)। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत सेहरिया कला का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिया कि सत्र 2016-17 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में चयनित हुए लाभार्थियों जिनकी प्रथम किश्त प्राप्त हो गयी है उनका पुन: सत्यापन करा कर अपात्र लोगों की सूची 8 सितम्बर तक परियोजना में उपलब्ध करा दें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में वर्ष 2017-18 के पात्र लाभार्थियों जिनका रजिट्रेशन हो गया है उनकी जियोटैगिंग तत्काल पूर्ण कर लिया जाये। मनरेगा योजना के अंतर्गत 40 ग्राम पंचायतों द्वारा मानव दिवस न सृजन किये जाने पर उन्हें निर्देश दिया कि तत्काल ग्राम पंचायतों में मनरेगा के दो-दो कार्य प्रारंभ कराया जाय। साथ ही मनरेगा जियोटैगिंग की समीक्षा में सभी सचिवों व रोजगार सेवकों को निर्देश दिये की तत्काल जियोटैगिंग का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण कराया जाये। इसके बाद ग्राम पंचायत सेहरिया कला में शौंचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास व विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक वीर पाल, एपीओ अंशुमान त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एडीओ पंचायत बजरंग बहादुर पाण्डेय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।