फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2.86 लाख परिवारों को नए साल पर मिलेगी बिजली

Tue, 22 Oct 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन के जिलों में बिजली से वंचित मजरे व गांवों के दो लाख 86 हजार परिवारों को नए साल पर बिजली कनेक्शन का तोहफा मिलेगा। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर (सौभाग्य) योजना फेज-तीन के तहत कार्यदायी संस्था के चयन प्रक्रिया की पूरी की है। शर्तें पूरी करने के बाद दिसंबर से कार्यदायी संस्था काम शुरू कर सकती है।
विज्ञापन




जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में कुल दो लाख 86 हजार 535 घरों को चिह्नित किया गया है। इसमें 76 हजार परिवारों को पहली बार बिजली का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत चारों जिलों के करीब पांच हजार गांव व मजरों के परिवारों को शामिल किया गया है। स्थानीय स्तर पर मांग के अनुसार सभी चारों जिलों के सांसद व विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव दिया था। पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को दीवाली से पहले उपहार दिया गया। कार्य शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। अब जल्द ही विद्युतीकरण का काम शुरू हो जाएगा। अब तक विद्युतीकरण से छूटे गांव व मजरे नए में विद्युतीकरण से रोशन किए जाएंगे।







देवीपाटन जोन के गोंडा में लगभग 186, बलरामपुर में 34, बहराइच में 20 और श्रावस्ती में 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम से चारों जिलों में लगभग 1447 किलोमीटर लंबी 11 केवीए विद्युत लाइन तैयार की जाएगी। कुल मिलाकर 268 करोड़ रुपये खर्च कर किए जाएंगे।
विज्ञापन








योजना में गोंडा के सबसे अधिक 3146 मजरे व गांव रोशन किए जाएंगे। इसके अलावा बलरामपुर के 840 मजरे व गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह से बहराइच के 669 और श्रावस्ती के 484 गांव व मजरों में घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।







देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि सौभाग्य फेस-तीन के तहत पूर्ण व आंशिक रूप से छूटे मजरों में विद्युतीकरण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। जल्द ही जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर महीने से काम शुरू हो सकता है। वहीं 2026 तक सभी घरों को बिजली देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें