गोंडा। जिले के 24 लेखपालों और पांच संग्रह अमीनों को शासन ने पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक बनाया है। 16 जनवरी से राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में इनका दो माह का प्रशिक्षण शुरू होगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि लेखपाल रक्षाराम दुबे, संजय अवस्थी, विनोद, कमलेश, वीरेंद्र त्रिपाठी, राकेश, कृष्ण कुमार मिश्र, रमेश, ब्रजेश मिश्र, अक्षय पांडेय, गंगाराम पांडेय, अवधेश, मस्तराम, इंद्रभान मौर्या, विक्रमाजीत, अरुण, सुखराम वर्मा, रमेशचंद्र, राम बहादुर यादव, अमरजीत सिंह, शेष नारायण जायसवाल, राम आशीष, कृष्णनंद यादव व रामलखन मौर्य को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। संग्रह अमीन अजय, वेदप्रकाश पांडेय, राम सजिल मिश्र, उमाशंकर धर द्विवेदी व सुजीत चौबे को भी पदोन्नति दी गई है। (संवाद)