फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर समेत 23 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

Sat, 21 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के सोनी गुमटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने जांच के लिए पांच अफसरों को किया नामित
विज्ञापन

50 लाख या अधिक की परियोजनाएं, 15 दिन में देना होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले के महादेवा, मिश्रौलिया और सोनी गुमटी के निर्माणाधीन फ्लाईओवर सहित 23 परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की जांच होगी। मंडलायुक्त ने 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत वाले कुल 23 प्रोजोक्ट से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता जांच का निर्देश दिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मंडलीय ऑडिट सेल और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को नामित करते हुए जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को देगी।
मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी राधेश्याम शर्मा को महादेवा, मिश्रौलिया और सोनी गुमटी फ्लाईओवर की जांच का जिम्मा सौंपा है। इस दौरान अब तक लागत व काम के साथ ही गुणवत्ता समेत अन्य तमाम बिंदुओं पर जांच करेंगे। इसके साथ ही चार अन्य अफसरों को मंडल के जिलों की पांच बड़ी परियोजनाओं की जांच सौंपी गई है। इसमें पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता गोंडा की पांच बड़ी परियोजनाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधीक्षण अभियंता को आकांक्षी जिला श्रावस्ती की पांच बड़ी परियोजनाओं की जांच करेंगे। मंडलीय ऑडिट सेल के अधिकारी बहराइच तो सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता बलरामपुर में चल रही पांच-पांच योजनाओं की जांच कर 15 दिनों के भीतर मंडलायुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। मंडलायुक्त के निर्देश पर देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत 50 लाख या उससे अधिक लागत वाली कुल 23 परियोजनाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें