फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 22 हजार बच्चों व पांच हजार गर्भवतियों का होगा टीकाकरण

Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परेड सरकार प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बच्चों को पोलियाे की दवा पिलाकर मिशन इंद्रधनुष 5.0 के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर बच्चों व गर्भवतियों के टीकाकरण का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि नियमित टीकाकरण से वंचित शून्य से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवतियों को मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगेगा। जिले में 22,521 बच्चों व 5,576 गर्भवती महिलाओं का तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के तहत लगी 529 एएनएम, 2831 आशा बहू, 2498 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 356 सुपरवाइजर टीकाकरण से वंचित गर्भवती व बच्चों के घर जाकर वैक्सीन की डोज लगाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि नियमित टीकाकरण 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टीटनेस, मिजिल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया और हीमोफिलस इंफ्लूएंजा शामिल है। इस दौरान सहायक वैक्सीन प्रभारी अरविंद कुमार, पंकज तिवारी सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें