फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1,192 ग्राम पंचायतों में रोपे जाएंगे 2.19 लाख पौधे

Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर की पंचायतों को सुंदर व हराभरा बनाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। इसमें औषधि के साथ ही छायादार पौधे भी होंगे। कुल मिलाकर 2.19 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में पुराने बाग सूख रहे हैं। बढ़ती आबादी के साथ ही वातावरण को साफ-सुथरा व हरा भरा रखने की जरूरत है। जिले के 16 ब्लॉकों की 1192 पंचायतों में 2.19 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
वहीं, ब्लॉकवार प्रत्येक ग्राम पंचायत में 183 पौधे लगाने की तैयारी है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि सभी बीडीओ को जानकारी दी गई है। तय समय में पंचायतों में लक्ष्य पूरा किया जाएगा। रुपईडीह में 106 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 19,452 पौधे लगाए जाएंगे। मनकापुर व झंझरी के 92-92 पंचायतों में बराबर-बराबर 16890 पौधे लगाया जाएंगे। इसी तरह से बभनजोत, छपिया, कटराबाजार, करनैलगंज और परसपुर समेत जिलेभर के पंचायतों में पौध रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें