फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पांच हजार किसानों को मिलेगा कर्ज माफी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

गोंडा। नगर के एक सभागार में बुधवार को जिले के पांच हजार किसानों को जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देंगे। जिले में कुल 1.30 लाख किसानों का कर्ज माफी योजना के तहत कर्ज माफ किया गया है। जिले में पहली बार पांच हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र कार्यक्रम में बांटा जाना है। इसके लिए पांच हजार किसानों को आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया है। इसके लिए दूर दराज से आने वाले किसानों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। यह सभी बसें सुबह 7 से 8 बजे तक किसानों को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे पहुंचाएंगी। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि बाकी किसानों को बाद में तहसील स्तर पर व बैंक स्तर पर कर्ज माफी का प्रमाणपत्र वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें