फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढ़ी नदी में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ में डूबकर किशोरी की मौत
विज्ञापन

तरबगंज गोंडा। बेउदा माझा गांव में बाढ़ के पानी में सोमवार शाम भाई बहन बाढ़ के पानी में डूबने लगे। नाव लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक भाई को तो बचा लिया, लेकिन बहन डूब गई। बेउदा माझा गांव में ऊषा (16) पुत्री फूलचंद अपने भाई अमरजीत (12) के साथ भैंस चराने के लिए निकली थी । उपनाया नाला पार करते समय दोनों बाढ़ के पानी में डूबने लगे। गुहार पर पहुंचे गांव के ही राजेश और बाऊर ने अमरजीत को तो बचा लिया लेकिन ऊषा पानी में डूब गई। प्रधान केशवराम यादव ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद एसडीएम उमेश चंद्र उपाध्याय ने नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार को भेजकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अहेतुक सहायता शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें