फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की तीनो सीटो पर निवरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की तीनों सीटों पर निवरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन

झंझरी, पण्डरी व नवाबगंज ब्लॉक में एक-एक उम्मीदवारों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले के रिक्त तीन ब्लाक प्रमुखों सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सभी पर निवरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। तीनों सीटों पर शुक्रवार को भाजपा समर्थित एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव पर किसी भी दूसरे दल या अन्य कोई उम्मीदवार नामांकन करने नहीं आया। इन ब्लाकों पर बुधवार को दो दो आवेदन पत्र बिके। जिले के इन तीनों ब्लाकों पर प्रमुख पद पर जिले के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह के घराने के लोग निर्विरोध निर्वाचित होकर काबिज हुए थे। लेकिन प्रदेश में सत्ता का निजाब बदलने व ब्लॉक प्रमुख स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों की जांच के आसार व मौजूदा सरकार के मान्नीयों बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे वतन सिंह ने झंझरी ब्लॉक की प्रमुख पद से, मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने नवाबंज ब्लॉक प्रमुख पद से व मंत्री के भाई की पत्नी बविता सिंह ने पंडरी कृपाल ब्लाक प्रमुखी के पद से छह माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। यहां 11 अगस्त को नामांकन व 13 को मतदान होना है। शुक्रवार को झंझरी ब्लाक से रेखा मिश्रा ने पर्चा भरा रेखा मिश्रा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी अशोक मिश्र की पत्नी है। जबकि नवाबंज से उन्होंने अपने भाई की बहू अरूंधती सिंह को ब्लाक प्रमुखी के लिए नामांकन करवा कर राजनीति में उतारा है। पंडरी कृपाल से इसी गुट के मुनीजर वर्मा ने पर्चा भरा। एक एक उम्मीदवार होने से इनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें