सीएचसी के आवासीय भवनों का लोकार्पण
विधायक की मौजूदगी में मोदी फेस्ट रथ को भी किया रवाना
मसकनवा(गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया के आवासीय भवनों का लोकार्पण बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा व विशिष्ट अतिथि स्वामीनारायण छपिया मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद तथा सीएमओ गोंडा डॉ. उमेश सिंह यादव ने फीता काट कर किया। क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह मंशा है कि सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश सिंह यादव ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद नेआभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा तीन साल के अंदर चलाई गयी योजना के विषय में लोगों को बताने के लिए मोदी फेस्ट की आयीं तीन बसों को विधायक प्रभात वर्मा ने रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामहामंत्री अनिल पासवान ने किया। इस मौके पर डा उमेश चंद्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूराम यादव, यू पी सिंह, अभिमन्यु पटेल, दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
फोटो-5-6