एसडीम सदर बरेली, करनैलगंज का श्रावस्ती हुआ तबादला
गोंडा। शासन ने गुरुवार को 122 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें गोंडा जनपद के भी दो पीसीएस अफसरों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है।
शासन ने गोंडा जनपद में एसडीएम सदर के पद पर तैनात रहे अमरेश मौर्या का तबादला बरेली जनपद के लिए किया है। इसके अलावा एसडीएम करनैलगंज रहे मायाशंकर यादव को जनपद श्रावस्ती में तैनाती दी गई है। जबकि बहराइच से गुलाम सरवर व श्रावस्ती जनपद के रमाकांत वर्मा को गोंडा स्थानांतरित किया गया है। डीएम प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अफसरों का शासन से तबादला हुआ है। उन्हें यहां से तैनाती जनपद के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।