मालगाड़ी से कटी भैंस, यातायात ठप
गोंडा। मिश्रौलिया गुमटी के पास गुरुवार को मालगाड़ी की चपेट में एक भैंस आ गई। करीब एक घंटे तक अप ट्रैक व गोंडा-बहराइच मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
गुरुवार सुबह सात बजे अप ट्रैक से एक मालगाड़ी पास हो रही थी। तभी मिश्रौलिया रेल फाटक पर ट्रैक के सामने भैंस आ गई। ट्रेन की ठोकर लगने से भैंस की कटकर मौत हो गई। टक्कर से इंजन में खराबी आ गई। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक फाटक पर ही खड़ी रही। इससे अप ट्रैक का रेल यातायात बाधित रहा। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया रेलवे गुमटी से होकर आने वाले वाहनों का भी आवागमन ठप रहा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन की खराबी दूर हो पाई। जिसके बाद रेल रूट और सड़क मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।