फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 प्राथमिक स्कूलों में लटका ताला

Mon, 14 Sep 2015 11:43 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को जिले के 180 प्राथमिक स्कूलों में ताले लटके रहे। शिक्षामित्रों के सहारे संचालित इन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा। बेसिक शिक्षा महकमा ने बंद स्कूलों में शिक्षण कार्य संचालित कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।  जिले में 180 प्राथमिक स्कूलों का संचालन शिक्षामित्रों के सहारे हो रहा है। शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद शिक्षामित्र लामबंद हो गए हैं। इसको लेकर शिक्षामित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार से उत्पन्न हुए संकट से निपटने के लिए बेसिक शिक्षा महकमा ने प्रयास शुरू कर दिया है। बीएसए जय सिंह ने सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों के खंड शिक्षाधिकारियों से शिक्षामित्रों के सहारे संचालित स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षामित्रों के सहारे संचालित स्कूलों का तत्काल खुलवाने का भी निर्देश दिया गया है। बीएसए ने बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए हर दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें