फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिविल लाइंस में 18 घंटे बिजली गुल

Sat, 12 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहा विद्युत उपकेंद्र के सिविल लाइंस और रानीपुरवा में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक करीब 18 घंटे तक दर्जनों घरों की बिजली गुल रही। वहीं, बड़गांव उपकेंद्र के रानीबाजार, साहबगंज और दुदुआ बाजार में भी कई घंटे बिजली गुल रही। इसके साथ ही परसपुर, कटराबाजार और बालपुर इलाके में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।

रानीपुरवा में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने विद्युतकर्मियों को फोन करना शुरू किया। मगर किसी ने फोन ही नहीं उठाया। शनिवार सुबह तक एसडीओ जवाहर सिंह व एक्सईएन राधे श्याम भास्कर बेखबर रहे। करीब दस बजे किसी तरह विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे। तब जाकर करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। विद्युतकर्मियों ने बताया कि बंच केबल जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके चलते शनिवार दोपहर एक बजे तक लोग बूंद-बूंद पानी तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन

एसडीओ जवाहर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई थी। सूचना मिलने के बाद विद्युत व्यवस्था बहाल कराई गई है। शहर के बड़गांव विद्युत उपकेंद्र के रानीबाजार, दुदुआबाजार और साहबगंज इलाके में घंटों बाद विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी है। स्थानीय लोग कंट्रोल रूम में बार-बार शिकायतें दर्ज कराते रहे हैं।

बालपुर विद्युत उपकेंद्र के बालपुर कस्बे व परसा गोडरी, गोड़हारा, हरसिंहपुर, हड़ियागाड़ा, गोबिया और सालपुर समेत दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। शुक्रवार रात दो बजे के बाद वोल्टेज ठीक होने पर पंखे चल सके। जेई सूरज गुप्ता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कटरा बाजार व परसपुर और वजीरगंज इलाके में लो वोल्टेज के साथ ही रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज ने बताया कि विद्युत चोरी के चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार अनुरोध के बावजूद लोगों ने लोड नहीं बढ़वाया। मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें