गोंडा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच व उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 736 पुरुषों, 690 महिलाओं व 336 बच्चों सहित कुल 1762 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश मरीज उल्टी दस्त व पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थे। छपिया सीएचसी के पीएचसी मसकनवा में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 23 मरीजों का उपचार आयुष चिकित्सक डाॅ. पवन पटवा ने किया। लैब टेक्नीशियन छांगुर प्रसाद ने चार मरीजों के खून की जांच की। फार्मासिस्ट रमेश यादव ने मरीजों को दवाओं का वितरण किया। वार्ड ब्वाॅय अनूप कुमार मौजूद रहे।