फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 17 लोगों के आशियाने राख

Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़वार में सोमवार को आग लगने से 17 से अधिक लोगों के घर व गृहस्थी का सामान जल गया। दो मवेशियों की मौत हो गई और छह झुलस गए।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर गढ़वार में राधेश्याम के फूस के घर में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग फैलने से जगराम, अवधेश, प्रेम यादव, राधे, राम सजीवन, अर्जुन, चंद्रप्रकाश, सुखराम, अनिल, सुनील, जवाहिर, राजिंदर, रंगीलाल, राजकुमार, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार व धनीराम समेत अन्य लोगों के घर भी जलने लगे। इनमें साइकिल, भूसा, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि गृहस्थी का सारा सामान जल गया। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल व लेखपाल आबिश हुसैन की टीम भेजी गई है। जल्द ही पीड़ितों को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें