7 अध्यापकों सहित 2 अनुदेशक का वेतन काटा
रूपईडीह (गोडा)। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सात अध्यापक सहित दो अनुदेशकों का वेतन काटते हुए चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी राम राज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रूपईडीह द्वितीय में सहायक अधयापिका अनुपमा वर्मा का पांच दिन, श्वेता आर्य का दो दिन, बभनीसराय में सहायक् अधयापक सत्यम रावत का एक दिन, उपासना का पांच दिन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनीसराय प्रधानाधयापक सुशील पाठक का एक दिन, प्राथमिक विद्यालय खनवापुर सहायक अध्यापक प्रेम नरायन मिश्र, शिल्पी यादव का पांच दिन तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपईडीह में अनुदेशक अतुल कुमार तिवारी, अनुदेशिका पूजा चौधरी का एक -एक दिन का मानदेय काटते हुए विभागीय कार्यवाई की चेतावनी दी है। इन सभी लोगों पर यह कार्रवाई गैरहाजिर मिलने पर की गई है।