फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिणय सूत्र में बंधे 161 जोड़े

Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में एक-दूसरे को जयमाल पहनाते वर-वधु। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को झंझरी ब्लॉक के पास स्थित रायल पैराडाइज मैरिज हॉल में 161 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 146 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 15 जोड़ों का निकाह हुआ। समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ गृहस्थी का जरूरी सामान भी दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मनकापुर व तरबगंज क्षेत्र के 190 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, यूपी सिंह, डॉ. आदित्य तिवारी, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे। (संवाद)

सामूहिक विवाह में एक-दूसरे को जयमाल पहनाते वर-वधु। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें