ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने की हड़ताल
गोंडा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी पूर्व मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक इम्पलाइज यूनियन व कई अन्य बैंक कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार के कई फैसले के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन कर आरएम को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के अध्यक्ष सुधीर चौरसिया, महामंत्री कन्हैया लाल गौड़ की अगुवाई में बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को कार्य से हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी पदोन्नति प्रवर्तक बैंक के समान लागू करने, बैंकिंग पेंशन स्कीम लागू करने, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने आदि मांगों को लेकर आरएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शैलेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य बैंक के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।