फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉकड्रिल में बंद मिला 1,500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 24 Nov 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता परखते हुए अस्पताल संबंधी 115 बिंदुओं का चेकलिस्ट भरा। मेडिकल कॉलेज परिसर में मॉकड्रिल के दौरान कोविड हॉस्पिटल के लिए स्थापित 1,500 एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। जबकि अस्पताल के लिए बना 500 एलपीएम के प्लांट का सर्वो खराब पाया गया। वहीं, 1,000 एलपीएम व 167 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील पाया गया। इस दौरान जेडी डॉ. जयंत कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, नोडल अधिकारी डाॅ. कुलदीप पांडेय मौजूद रहे। महिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. जयगोविंद, डीपीएम अमरनाथ ने किया। यहां ऑक्सीजन प्लांट संचालित मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण एसीएमओ डाॅ. सीके वर्मा ने निरीक्षण किया। जिसमें तकनीकी खामियां मिलीं। अपर निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बतौर नोडल अधिकारी सभी ऑक्सीजन प्लांट को एक सप्ताह के भीतर क्रियाशील कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें