वाबगंज के टिकरी में नहर कटने से जलमग्न हुईं फसलें। - संवाद
मनकापुर/टिकरी (गोंडा)। सरयू नहर खंड तीन में अचानक पानी छोड़ देने से बैरीपुर रामनाथ गांव से सटे काली मंदिर और कैप्टन पेट्रोल पंप के पास पटरी कट गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात नहर विभाग ने अचानक पानी छोड़ दिया। शनिवार सुबह पता चला कि नहर दो जगह से कट गई है। इससे बैजनाथ तिवारी, किन्नन तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, प्रेम तिवारी, घिराऊ यादव, फूलचंद सहित दर्जनों किसानों की 110 बीघे से अधिक गेहूं, सरसों, मटर की फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम यशवंत राव ने बताया कि नहर विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों की मदद से पटरी ठीक कर रहे हैं। वहीं, टिकरी गांव में शुक्रवार रात व शनिवार को नहर कटने से 40 बीघा गेहूं और सरसों की फसल डूब गई है। प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते किसानों का नुकसान हो गया है। अनिल वर्मा, सनातन, जोखू, कमला सहित तमाम किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। (संवाद)
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद