गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में उजागरपुर के चौराहे पर जनरल स्टोर में चोरी हो गई। उजागरपुर निवासी मेराज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार देर रात दुकान का सीसीटीवी देखा तो अंदर लाइट जलती दिखी। मेराज ने बताया कि संदेह होने पर वह दुकान पहुंचे तो पता चला कि ताला तोड़कर करीब 15 हजार की नकदी चोरी कर ली गई थी। प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।