फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्राहक सेवा केंद्र में डेढ़ लाख की चोरी

Fri, 29 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के सकरौरा चौराहे पर ​स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर चोरी का सीसी टीवी फुटेज। स्रोत: संचाल
विज्ञापन
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सकरौरा चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। केंद्र के सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक परमानंद जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को कोई ग्राहक न होने पर वह बाहर चले गए। तभी मौका पाकर एक व्यक्ति केंद्र में घुस गया और दराज तोड़कर नकदी चुराकर भाग गया। सूचना पर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ अभिषेक दावाच्या ने बताया कि फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें