फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षण गतिविधियों के लिए डायट को 15 लाख आवंटित

Thu, 13 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं को कई तरह की गतिविधियों से शिक्षा में हो रहे बदलावों व नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। सत्र की शुरुआत में ही डायट को 20 लाख रुपये का बजट मिला है। जिसमें 15 लाख रुपये कार्यक्रम व गतिविधियों के लिए मिला है।
विज्ञापन

डायट में शिक्षक-शिक्षा का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत तय कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इसके अलावा पांच लाख रुपये आकस्मिक व्यय के लिए मिला है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने आवंटित धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र 31 अगस्त तक मांगा है। इसके बाद आगे का बजट मिलेगा। दो महीनों में कई आयोजन होंगे। डायट प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि डायट को प्रवक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार कर लें। जिससे गतिविधियों का संचालन सुचारू ढंग से हो। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से प्रशिक्षुओं को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
प्रवेश के लिए 27 तक करें आवेदन
डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क 28 जुलाई तक जमा होंगे और पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंट आउट 30 जुलाई तक लिए जा सकेंगे। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 जून थी। अब तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें