फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 17 कस्तूरबा स्कूलों में 1425 छात्राओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट में 1425 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में ओएमआर शीट पर छात्रों ने पहली बार परीक्षा, इसमें शिक्षकों ने पहले से छात्राओं का अभ्यास कराया था। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने परीक्षा के दौरान वजीरगंज और बेलसर स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में छात्राओं की परीक्षा के बाद सरल एप पर की जाने वाली फीडिंग के बारे में जानकारी किया। बीएसए ने शिक्षकों को परीक्षा के तत्काल बाद ओएमआर शीट को अपलोड करने का निर्देश दिया। कहा कि इसी के माध्यम से अनुश्रवण हो रहा है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी। वजीरगंज में 94 छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके बाद बीएसए बीआरसी पहुंचे। वहां उन्होंने पुस्तक वितरण कक्ष का मुआयना किया व वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। पुस्तकों की कम आवक पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मांगपत्र देने का निर्देश दिया। उन्होंने बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा शिक्षण व्यवस्था भी परखी। इस मौके पर बीईओ हर्षित पांडेय, प्रधानाध्यापक माधवराम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें