फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पढ़ाने को शिक्षकों ने बनाई अंग्रेजी की किट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौनिहालों को पढ़ाने को शिक्षकों ने बनाई अंग्रेजी की किट
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। अंग्रेजी सीखने सिखाने की बात तो हर कोई कर रहा है, लेकिन छात्रों को सरल तरीक से अंग्रेजी कैसे सिखाया जाय, इसका उपाय प्राथमिक विद्यालय धौरहरा ने निकाला है। यहां के नौनिहालों को पढ़ाने के लिए अंग्रेजी किट तैयार की गई है। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को यदि अपना भविष्य सवांरना है तो अंग्रजी व कंप्यूटर का ज्ञान रखना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी की किट बाजार में उपलब्ध नहीं है। जो हैं भी वह पैमाने पर खरी नहीं उतर रही हैं। तय किया है कि अपने पाठ्यक्रम के हिसाब से अंग्रेजी की किट तैयार करेंगे। इसके लिए कुछ मटेरियल बाहर से मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि किट का लखनऊ में डेमो कराकर पूरे प्रदेश के शिक्षकों को सहायता के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि इसका लाभ सभी बच्चे उठा सकें। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि यह किट अंग्रेजी सिखाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी । इससे अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
फोटो-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें