फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 141 स्वास्थ्यकर्मियों को डेढ़ साल बाद मिली नौकरी

Wed, 07 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चुनावी वर्ष में सरकार लंबित भर्तियों को फाइनल कर युवाओं को रोजगार देने में जुटी है। इसी क्रम में जिले में 141 स्वास्थ्यकर्मियों को लंबे इंतजार के बाद नौकरी मिल गई है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल बाद नौकरी की खुशखबरी मिलने से युवा खुश हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ने के साथ 16 घंटे खून जांच की सुविधा शुरू होगी।
नवनियुक्त कर्मियों को शासन से नियुक्ति पत्र ई-मेल किया गया है। सीएमओ कार्यालय पर पत्रावली सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जिला महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवंबर 2022 को संविदा पर स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था। परीक्षा परिणाम हाल ही में जारी किया गया है। जिसमें जिले को 141 स्वास्थ्यकर्मी मिले हैं। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर नवचयनित अभ्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया।
एलटी के पद पर चयनित हुए रितेश यादव ने बताया कि लंबे समय के बाद परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है, नौकरी मिलने की बहुत खुशी है। जल्द ही अस्पताल आवंटित हो जाएगा तो पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। स्टाफ नर्स सुधा वर्मा ने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। स्टाफ नर्स सोनम से बताया कि देर से ही सही लेकिन नौकरी मिलने की अपार खुशी है।
सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं
नए कर्मियों की भर्ती से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि इन कर्मियों को महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर तैनात किया जाएगा। अभी तक सीएचसी पर एक-एक लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति थी, जिससे आठ घंटे ही खून के जांच की सुविधा मिलती थी। अब प्रत्येक सीएचसी पर एक-एक एलटी की और नियुक्ति होने से 16 घंटे खून की जांच हो सकेगी। एएनएम व स्टाफ नर्स की भर्ती होने से सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें