कांग्रेसियों में भड़का आक्रोश, पीएम का फूंका पुतला
- फोटो -3-4-5
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बीएल चौबे व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान की अगुवाई में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में पुलिस फायरिंग में मारे गये किसानों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूं का। इस दौरान पुलिस कर्मियों से पुतला जलाने को लेकर झड़प भी हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुतला फूं कने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है और मध्य प्रदेश में निर्दोष किसानों को गोली का शिकार बनाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर अपनी तानाशाही रवैये का सबूत दिया है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। पिछले दिनों रोडवेज बस में यात्रियों के जलकर मरने के मामले में परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इस बावत पार्टी कमेटी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार दूबे, प्रमोद कुमार मिश्र, अरविन्द सिंह, अशोक सिंह, जमील खां, अनीश, रूपेश, अब्दुल तालिब सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।