फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त, आठ गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर के सुभाषनगर में बरामद हुआ पटाखों का जखीरा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर में सोमवार सुबह पटाखों में भीषण विस्फोट से तीन युवकों की मौत व दो युवकों के जख्मी होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पटाखों के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिलेभर में 13 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त कर दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बेलसर धमाके के बाद छानबीन में पता चला कि नगर के सुभाषनगर निवासी बाबू और अशफाक के घर में भारी मात्रा में पटाखाें का भंडारण किया गया है। इस पर उपनिरीक्षक दिनेश राय ने टीम के साथ छानबीन की तो पप्पू और बाबू के घर से सात बोरा सुतली बम, पांच बोरा मिक्स पटाखा, एक गत्ता और एक बैग छुरछुरी बरामद हुई। बताया कि बरामद दो क्विंटल पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी बाबू व अशफाक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

मनकापुर में एसडीएम यशवंत राव और सीओ आरके सिंह के नेतृत्व में कोतवाल संतोष कुमार मिश्र की टीम ने सोमवार रात राजेंद्रनगर निवासी अंजनी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक घर से 48 किलो सुतली बम बरामद हुए। टीम ने शास्त्रीनगर के दुर्गेश कसौंधन को गिरफ्तार कर उसके घर के बगल गोदाम से सात क्विंटल 63 किलो पटाखे बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बरामद आठ क्विंटल पटाखों की कीमत आठ लाख रुपये बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज निर्भय नारायण सिंह की टीम ने मुट्ठीगंज में छापा मारकर सुमित गुप्ता के गोदाम से तीन बोरी सुतली बम, चार गत्ता व तीन बोरियों में दो लाख रुपये के करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखा भंडारण करने के आरोप में सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता ने बताया कि माेतीसिंह मथुरा मनिहारन पुरवा में छापा मारकर तजम्मुल, नाजमा, व नूरजहां को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर एक क्विंटल पटाखा बरामद किया गया है। जिसमें सुतली बम, छुरछुरी व फुलझड़ी आदि शामिल हैं। इनकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें