गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल पांच चौकी प्रभारियों समेत 12 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है।
पुलिस अधीक्षक ने रगड़गंज चौकी प्रभारी रहे अरुण कुमार गौतम को चौकी प्रभारी ढेमवाघाट थाना नवाबगंज, चौकी प्रभारी हलधरमऊ थाना कटरा बाजार रहे पवन कुमार गिरी को चौकी प्रभारी रगड़गंज थाना तरबगंज, चौकी प्रभारी ढेमवाघाट थाना नवागंज रहे साहेब कुमार को चाैकी प्रभारी तिवारी बाजार कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी धोबहा राय थाना कटरा बाजार अरविंद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हलधरमऊ थाना कटरा बाजार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह को थाना कौड़िया से चौकी प्रभारी पहाड़ापुर थाना कटरा बाजार व चौकी प्रभारी जेल कोतवाली नगर रहे सुरेशमणि मिश्र को थाना कौड़िया में तैनाती दी है।
एसपी ने पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक बब्बन सिंह को कोतवाली करनैलगंज, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक धीतेंद्र सिंह को थाना खरगूपुर, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को कोतवाली देहात, वाचक पुलिस अधीक्षक रहे उपनिरीक्षक विजय कुमार शर्मा को कोतवाली देहात, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक सुभाषचंद मिश्रा को थाना इटियाथोक व पेशी सीओ तरबगंज से उपनिरीक्षक रामकेश भारती थाना वजीरगंज में तैनाती दी गई है।