गोंडा। करनैलगंज के लालेमऊ बरखंडी पुरवा में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव के 12 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इनमें से पांच को सीएचसी व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग घर पर ही उपचार करा रहें हैं। गांव की विमला देवी (55), कुन्ने (28), किरन (26), बिटाना (25), शिवांश (2) को रविवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. इमरान मोईन ने उपचार शुरू किया। हालत बिगड़ने पर सीता देवी, किरन व कुन्ने को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य बीमार दवा लेकर घर में ही उपचार करा रहे हैं। ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि गांव के कोई स्वास्थ्य टीम नहीं आई है। जिससे बीमारी बढ़ने की आशंका है।