गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित ओपन इंटरव्यू में 12 छात्राओं का चयन किया गया। महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में रोजवैली रिजॉर्ट एवं मैरिज लॉन और अक्षय रसोई की ओर से करीब 30 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र ने प्रतिभागियों को नौकरी से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। साक्षात्कार रोजवैली रिजॉर्ट के ऑनर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मैनेजर समृद्धि रमन ने लिया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अरुण सिंह, डॉ. हरीश कुमार शुक्ला और डॉ. करुणेश दुबे ने सहयोग किया। (संवाद)