एलबीएस महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी। -संवाद
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक तृतीय समेस्टर व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार के निर्देशन में परीक्षार्थियों को आधा घंटा पूर्व सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। द्वितीय पाली में बीकाॅम तृतीय सेमेस्टर के सभी आठ छात्र उपस्थित रहे, जबकि तृतीय पाली में बीबीए पंचम सेमेस्टर के 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 119 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा संचालन के लिए प्रो. विनोद प्रताप सिंह, प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. एसएन राव, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. रवि ओझा, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. दलीप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)