गोंडा। जिले में मंगलवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन छह घंटे, वैशाली सुपरफास्ट दो घंटे, गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्बिया एक्सप्रेस एक घंटे, चंपारण हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, गोररखपुर एक्सप्रेस छह घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे व कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे देरी से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची।