करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के लखनऊ मार्ग स्थित बाबा ब्रह्मचारी स्थान के पास किराना की दुकान का टिनशेड मोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 11 हजार रुपये नकदी पार कर दी। पीड़ित दुकानदार पवन मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में टिनशेड मोड़कर दुकान में घुसते एक युवक दिखाई पड़ रहा है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)