फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नो पार्किंग में सवारियां बैठा रहीं 11 टैक्सियां सीज

Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नगर कोतवाली में सीज की गईं टै​क्सियां। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गुरुनानक चौराहे के पास नो पार्किंग में खड़ी 11 टैक्सियां (अर्टिगा) सीज की हैं। ये टैक्सियां नो पार्किंग में खड़ी करके चालक सवारियां बैठा रहे थे। चौराहे के समीप नो पार्किंग क्षेत्र में टैक्सी संचालकों ने अड्डा बना रखा है। इसके चलते जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। आईजी अमित पाठक व डीएम प्रियंका निरंजन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस को टैक्सियों का अवैध संचालन रोकने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी की टीम ने गुरुनानक चौराहे के पास सवारियां बैठा रहीं 11 टैक्सियों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। टैक्सी संचालकों को नो पार्किंग क्षेत्र में सवारियां नहीं बैठाने की चेतावनी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें