फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मारपीट में पांच महिलाओं समेत 11 जख्मी

Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हो गए। मामले में छह महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के परसहना निवासी सीता देवी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार शाम छत में छज्जा लगाने के विवाद में गांव के ही विफई निषाद, मुनारे, अजय व संगीता निषाद ने मिलकर उसे व उसके भाई राम जियावन निवासी ग्राम देवी नगर को डंडे से पीट दिया। दूसरे पक्ष की राजकुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि छत में छज्जा लगाने के विवाद को लेकर सीता देवी, राम जियावन निषाद निवासी ग्राम देवी नगर, उमा राम तथा गीता देवी निवासी ग्राम नेवादा थाना परसरामपुर बस्ती ने घर में घुसकर उसे, पति बिफई लाल, बेटे अजय निषाद, देवर रामदुलारे को लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों का केस दर्ज किया गया है।
तरबगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के हिलालपुर निवासी रूपा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भूमि विवाद में गांव के कुछ लोग उसे पीटने लगे। बचाने के लिए आए उसके पति मोहन चंदानी को भी पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश वर्मा ने बताया कि रूपा की तहरीर पर राम प्रसाद, हरीशचंद्र यादव, भवन प्रकाश व मदन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र केडेहरास बख्तावर पुरवा गांव निवासी किरन मिश्रा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बुधवार रात गांव के ही आलोक पांडेय, अंकित पांडेय, अपर्ण पांडेय, आरती पांडेय व दीप नरायन पांडेय दरवाजे की कुंडी तोड़ कर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के त्यौरासी सनोमान पुरवा गांव निवासी प्रीती सोनी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव के ही बेचन सोनी, सुनीता, आकाश व साधना सोनी उसके घर पर चढ़ आए और पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरणों में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें