गोंडा। रेलवे की विभिन्न कॉलोनी में विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोंडा स्टेशन के अंतर्गत गिरिजा, सेमरा सहित अन्य कॉलोनियों में मरम्मत व सुधार के कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए 11 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों में आरसीसी सड़क निर्माण के साथ ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत का भी कार्य होगा। 60 सेप्टिक टैंक दुरुस्त कराए जाएंगे। छतों की मरम्मत कराने की भी योजना है। (संवाद)