हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी नवाबगंज लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना परसपुर क्षेत्र के अन्दूपुर गांव निवासी रामछबीले यादव (64) सोमवार को अपने बेटे राजेन्द्र यादव के साथ सोमवार को बाइक से पेंशन निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की शाखा केशवपुर पहड़वा आया था। पेंशन निकालने के बाद वह पैदल लखनऊ रोड पर स्थित इनकमटैक्स आफिस जा रहा था पीएसी के गेट के सामने ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मामले में राजेन्द्र यादव ने कोतवाली नगर में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना में थाना नवाबगंज क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गांव के मजरे अहिरनपुरुवा का रहने वाले विष्णु यादव का बेटा दीनानाथ (20) सोमवार की सुबह नवाबगंज बाजार गया था। वहां से वपास लौटते समय गांव के समीप बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।