फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था को लेकर डीएम आवास पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आवास पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विद्यालय में अव्यवस्थाओं से थे नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। नगर के जय प्रकाश नारायन आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को अव्यवस्था व खानपान में खामी को लेकर डीएम आवास प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि जो विद्यालय के जो अध्यक्ष पहले तैनात थे उन्हें दोबारा तैनाती न दी जाए। उनके कार्यकाल में छात्रों को बेहतर सुविधाएं नही मिल रही थी। डीएम के आवास के गेट पर सैकड़ों छात्रों के पहुंच कर प्रदर्शन करने की सूचना नगर पुलिस को दी गई। नगर पुलिस ने छात्रों को डांट डपट कर उन्हें दोबारा विद्यालय पहुंचाया। बताया जाता है कि विद्यालय में दो अध्यक्षों के बीच बर्चस्व की लड़ाई चल रही है। उसमें एक के बच्चों को भड़का कर डीएम आवास पर उन्हें प्रदर्शन करने के लिए भेजा था। बताया जाता है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने नगर के सिविल लाइन में संचालित जय प्रकाश नारायन आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष की तैनाती में फेर बदल किया है। उन्होंने विद्यालय में पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की तैनाती की है। जबकि अभी तक अध्यक्ष रहे अरूण कुमार को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसको लेकर दोनो अध्यक्षों में पद को लेकर खींचतान मची है। इस बावत जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि राजेन्द्र सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसी को लेकर कुछ लोगों ने बच्चों को भड़का दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें