फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बजाज चीनी मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने बजाज चीनी मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

सीएम को लिखा पत्र, सचिव ने सौंपी जांच
तरबगंज गोंडा। गन्ने की सियासत एक बार फिर गरमा रही है। बजाज चीनी मिल कुंदरूखी के यूनिट हेड पर तरबगंज भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने गन्ना माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुशांत कुमार शुक्ल ने प्रमुख सचिव गन्ना उत्तर प्रदेश शासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह पूर्व में इसी चीनी मिल में जीएम के पद पर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में व्यापक पैमाने पर घोटाले हुए थे। तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें जेल भी भेजा गया था, लेकिन यह पुन: गोंडा में कुंदरूखी स्थित बजाज चीनी मिल में यूनिट हेड के पद पर तैनात हो गए हैं। जिसके बाद व्यापक पैमाने पर गन्ना माफियाओं से संबंध और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने प्रमुख सचिव गन्ना को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद संयुक्त गन्ना आयुक्त विश्वेश कनौजिया ने उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल से इस संबंध में बजाज चीनी मिल तत्काल रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिधायक क्या आरोप निराधार है। उनके ऊपर दो चीनी मिलों की लड़ाई में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें वह बरी भी हो चुके हैं उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें