गोंडा से लापता छात्र दिल्ली में मिला
इटियाथोक (गोंडा)। चार दिन पहले गोंडा के इटियाथोक से लापता छात्र दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला। थाना इटियाथोक क्षेत्र के अयाह गांव के राजेश कुमार शुक्ल का 11 वर्षीय बेटा आकाश शुक्ल 19 जुलाई को विद्यालय से घर लौटते समय लापता हो गया था। उसकी साइकिल 20 जुलाई को गोंडा रेलवे स्टेशन पर मिली थी। मामले में आकाश के पिता राजेश ने थाना इटियाथोक में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने बताया कि वह सामाजिक संस्था के सदस्य हैं, दिल्ली रेलवे स्टेशन से बोल रहे हैं। उन्हें एक बालक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूमते मिला है, पूछताछ में बालक ने अपना नाम आकाश शुक्ल निवासी इटियाथोक गोंडा बताया। उसने ही मोबाइल नंबर दिया और बताया कि नंबर उसके पिता का है। राजेश के मुताबिक के सामाजिक संस्था के सदस्य ने उनकी बेटे से बात भी कराई। राजेश ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के रहने वाले अपने संबंधियों को वहां भेजा।