फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10 हजार की आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sat, 22 Jun 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गोंडा। पीला व दूषित पानी पीने पर मजबूर बालपुर बाजार के दस हजार लोगों को अब शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में बालपुर में दूषित पानी पी रही 10 हजार की आबादी शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हो गया। विगत नौ जून को खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ एम. अरुन्मोली ने संज्ञान में लेते हुए बीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बालपुर की ग्राम प्रधान आशा सिंह के प्रस्ताव पर बजट आवंटित कर पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिस पर गांव निवासी शिवकुमार बाबा, सुरेश सिंह, कृष्णमोहन गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, उमाशंकर, शिवम मिश्र, मुकेश मिश्र ने अमर उजाला का धन्यवाद जताया। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही ओवरहेड टैंक का निर्माण से गांव के निवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें