गोंडा। जिले में तैनात 10 निरीक्षकों का गैर रेंज तबादला कर दिया गया है। एडीजी जोन गोरखपुर ने सूची जारी की है। वहीं, देवीपाटन रेंज को 35 निरीक्षक मिले हैं। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने इटियाथोक इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी को गोरखपुर रेंज, धानेपुर इंस्पेक्टर अरविंद यादव और खरगूपुर इंस्पेक्टर गोविंद कुमार को बस्ती रेंज भेजा है। इंस्पेक्टर अतिउल्लाह अंसारी, शेषमणि पांडेय, हेमंत कुमार, सभाजीत सिंह व होलीराम को बस्ती रेंज में तैनाती दी है। इंस्पेक्टर लाल बिहारी राम और नरेंद्र बहादुर यादव को गोरखपुर परिक्षेत्र भेजा है। बस्ती रेंज से निरीक्षक रामकुमार राजभर, अशोक कुमार यादव, सिद्धार्थ नगर से अवधेश पांडेय, मनोज त्रिपाठी, संतकबीर नगर से सर्वेश राय, पंकज कुमार पांडेय, देवरिया से अनिल कुमार, राम विलास यादव, कुशीनगर से गुलाब यादव, सुमन सिंह, महराजगंज से सजनू यादव, धनंजय कुमार राय सहित 35 निरीक्षकों को देवीपाटन रेंज में तैनाती मिली है। (संवाद)