फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसपुर ब्लाक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 1.27 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 1.27 लाख पौधे
विज्ञापन

परसपुर (गोंडा)। अब चुनावी पैटर्न के आधार पर विकास खंड की ग्राम सभाओं में 9 अगस्त को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम कराया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुये विकास खंड परसपुर के खंड विकास अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विकास खंड परसपुर के ग्राम विकास विभाग को एक लाख, पंद्रह हजार, छह सौ तथा पंचायत राज विभाग को 11 हजार, 560 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की पूरे क्षेत्र में नियुक्ति की गयी है। एक ही दिन में इलेक्शन मोड (चुनावी पैटर्न) पर पौध रोपण का कार्यक्रम चलेगा। मुख्यालय के अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायतों से हर एक घंटे में इसकी सूचना बीडीओ को दी जाएगी। बीडीओ इसकी सूचना जिला स्तर पर देंगे। पौधों की आपूर्ति वन विभाग नर्सरी मुख्यालय व करनैलगंज ब्लाक के बसेहिया से आपूर्ति करायी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें