बेलसर। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. विपिन सिंह, डॉ. जसविंदर, डॉ. शशि रत्ना, आरबीएसके के अंकुर गुप्ता, एमटीएस ऑपरेटर केके शुक्ल, अनामिका, एएनएम आकांक्षा वर्मा, स्टाफ नर्स पुष्पा मिश्रा, संगीता देवी और अनुज अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने निर्देश दिया कि अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। साथ ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर से इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। (संवाद)